नराकास के तत्वावधान में दिनांक 16.07.2026 को आयोजित अंतरकार्यालयीन स्वरचित हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता संबंधी संक्षिप्त रिपोर्ट


नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), पुणे के तत्वावधान में दिनांक 16.07.2026 को अपराह्न 1400 से 1800 बजे तक जलवायु अनुसंधान एवं सेवाएं के प्रमुख का कार्यालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, शिवाजीनगर, पुणे – 411 005 के कैन्टीन हॉल में अंरकार्यालयीन स्वरचित हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख के.सी. साईकृष्णन, वैज्ञानिक – जी तथा प्रमुख जलवायु अनुसंधान एवं सेवाएं ने की और डॉ. स्वाति चढ्ढा, सचिव सदस्य, नराकास (का-2), पुणे भी उपस्थित रही।

प्रतियोगिता में निर्णय अधिकारी के रुप में डॉ. नीला बोरवणकर, ‘कार्याध्यक्ष’ – महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे तथा श्री संजय भारद्वाज, हिंदी प्रचारक, पुणे उपस्थित रहे।

अंतरकार्यालयीन स्वरचित हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में कुल 23 सदस्य कार्यालयों से 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में तय नियमानुसार इस कार्यालय के किसी भी कार्मिक ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था।

दिनांक 20.07.2026 को प्रतियोगिता का परिणाम नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), पुणे को सूचित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय (दो पुरस्कार) और चार प्रोत्साहन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता का परिणाम नराकास (का-2) पुणे द्वारा घोषित किया जाएगा।

Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo
Library photo